अब कंप्यूटर नहीं होगा हैंग !!!


कठिन परिश्रम और पक्का इरादा व्यक्ति के रास्ते के सारे अवरोधों को दूर कर देता है। प्रतिभायें जब इस जुनून के साथ आगे बढ़ने का निर्णय लेती हैं तो उनके कदम निरंतर प्रगति के पथ पर बढ़ते ही रहते हैं। महेन्द्र कुमार ने अपने इरादों को अलमीजामा पहनाते हुये कम्प्यूटर में कूलर लगा कर लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया है।

नगर के निकटवर्ती ग्राम नगला नया निवासी महेन्द्र कुमार बीए का छात्र है। कम्प्यूटर कोर्स करने के दौरान कई बार कम्प्यूटर की गति धीमी पड़ने तथा हैंग होने पर उसके मन में कम्प्यूटर को ठंडा करने के लिये कोई नहीं तकनीकि ईजाद करने का विचार आया और वह पक्का इरादा लेकर अपने काम में जुट गया। महेन्द्र ने यूपीएस में एक कूलर लगा रखा है। जो ताली बजाने से चालू होता है। कम्प्यूटर में लगे कूलर से कोई भी नुकसान भी नहीं हो रहा है। कूलर का पानी कम्प्यूटर में नहीं जाता है और उसमें लगे पंखे बराबर उसे ठंडा बनाये रखते हैं। महेन्द्र कुमार का कहना है कि पैसे के अभाव के कारण शोध नहीं किया जा सकता है। अगर शोध करने के लिये सरकार पैसों का इंतजाम कर दे तो और अच्छी तकनीकि विकसित की जा सकती है।

Share on Google Plus

About VOICE OF MAINPURI

1 टिप्पणियाँ: